Uncategorized

अच्छी फसल और अच्छा कीमत पाकर खुश है तीनो भाई…

अच्छी फसल और अच्छा कीमत पाकर खुश है तीनो भाई

पिछले साल बकाया बोनस मिलने के बाद बढ़ा उत्साह

कोरबा 10 दिसम्बर 2024/ किसान फूल सिंह,रामायण सिंह और श्याम सिंह तीनो भाई है। इन्होंने विगत वर्ष भी अपने 4.80 एकड़ खेत में धान का फसल लिया था। पिछले साल लगभग 80 क्विंटल धान बेचने के बाद जो राशि मिली उससे अपने घर के अधूरे निर्माण को पूरा कराया। इस साल भी बारिश की मेहरबानी से फसल ठीक ठाक होने की बात कहते हुए इन्होंने बताया कि बहुत ही खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार धान का सर्वाधिक मूल्य दे रही है। पिछले साल धान का बकाया बोनस भी मिला था और अंतर राशि भी खाते में आई थी।
पाली ब्लॉक के धान उपार्जन केंद्र निरधी में अपना धान बेचने आए पौलमी दर्रापारा के तीनो भाई फूलसिंह, रामायण सिंह और श्याम सिंह ने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था है कि हमे कोई परेशानी नहीं हो रही है। टोकन कटाने के बाद हम लोग अपना धान लेकर आए। यहां पर्याप्त व्यवस्था है। बैठने के लिये कुर्सी की व्यवस्था की गई है और पीने का पानी का इंतजाम है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय किसानों की भावनाओं को समझते हैं, इसलिये उन्होंने किसानों के हित में फैसला लेते हुए धान को प्रति क्विंटल 3100 रूपये के दर पर खरीद रहे हैं। वहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी भी कर रहे हैं। फूलसिंह ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ भी मिलता है। अभी वे 50 क्विंटल धान बेचने आये हैं। पिछले वर्श 80 क्विंटल धान बेचे थे। इस वर्श धान बेचने के बाद प्राप्त राशि में से खाद-बीज के लिये जो कर्ज लिया गया था उसे चुकायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गत वर्श धान बेचने के पश्चात अंतर राशि खाते में आ गई थी। इस राशि का उपयोग घर के जरूरी खर्चों के लिये किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों से किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से काफी सुदृढ़ हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker