आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं:– फूल सिंह राठिया विधायक रामपुर क्षेत्र ने जिले के ग्रामीण एवं शहर वासियों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी…..उन्होंने लोगों से इस रंगीन त्योहार को खुशियों और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की

फूल सिंह राठिया विधायक रामपुर क्षेत्र ने जिले के ग्रामीण एवं शहर वासियों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी…..उन्होंने लोगों से इस रंगीन त्योहार को खुशियों और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की…
हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।
कोरबा: – फूल सिंह राठिया विधायक रामपुर क्षेत्र ने कोरबा ग्रामीण एवं शहर वासियों को रंगों का पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री राठिया ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रंगों का यह त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति का सामाजिक समरसता और सद्भावना का पर्व है। होली का पर्व भाई-चारे एवं सौहार्द की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वही होलिका दहन वास्तव में मानव समाज से हर प्रकार की बुराई को नष्ट करने और अच्छाई की विजय का प्रतीक है। फूल सिंह राठिया विधायक रामपुर क्षेत्र ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि तथा शांति और खुशहाली की कामना की है।