कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण में शामिल न होना दुर्भाग्यपूर्ण-कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन…13 पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण का बहिष्कार

कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण में शामिल न होना दुर्भाग्यपूर्ण-कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन
13 पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण का बहिष्कार
बांकीमोंगरा नगरपालिका के पहले चुनाव में 30 वार्डों में से कांग्रेस के 13, भाजपा के 10 और 6 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। विरोध के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने पार्षदों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
कार्यक्रम में किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण में शामिल न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण किसी एक पार्टी का नहीं होता। इसी कड़ी में जिले के अन्य निकायों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। पाली में अध्यक्ष अजय जायसवाल, छुरी कला में अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन और दीपका में अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने शपथ ली।