Uncategorized

जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस एवम सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही

⏺️ आरोपीयो के कब्जे से नगदी रकम 21,500 रूपए एवं 52 पत्ती तास, 05 नग मोबाईल कीमती 22,000 रुपए एवम तीन नग मोटर सायकल कीमती 85,000 कुल जुमला रकम 1,28,500 रूपए को किया बरामद

⏺️आरोपी के विरुद्ध धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया

श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन मे जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबीर सूचना पर दिनांक 01/10/2024 को थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोडिदल्हा में कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया मौके पर आरोपीयान 01. कृष्ण कुमार धीवर उम्र 30 वर्ष साकिन पोडीदल्हा 02. लोमस बरेठ उम्र 40 वर्ष साकिन पोडीदल्हा 03. सुजल कुमार दुबे उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 16 अकलतरा 04. सूरज पाठक उम्र 34 वर्ष साकिन कोटमीसोनार 05. उत्तम कुमार कुर्रे उम्र 47 वर्ष साकिन फरहदा 06. सुंदर नर्मदा उम्र 50 वर्ष साकिन पोडीदल्हा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को जुआ खेलते पकडा जिसके कब्जे से नगदी रकम 21,500 रूपए एवं 52 पत्ती तास, 05 नग मोबाईल कीमती 22,000 रुपए एवम तीन नग मोटर सायकल कीमती 85,000 कुल जुमला रकम 1,28,500 रूपए को किया बरामद किया जाकर आरोपीयो का कृत्य धारा 3(2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुर्रे के नेतृत्व में निरीक्षक मणिकांत पांडे थाना प्रभारी अकलतरा, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, सउनि राजेंद्र कुमार क्षत्रिय थाना अकलतरा एवम सायबर टीम से सउनि विवेक कुमार सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, मोहम्मद शहबाज, रोहित कहरा, अर्जुन यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker