Uncategorized

दीपका में अध्यक्ष के बाद संगीता साहू बनी नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष, हर्ष का माहौल

दीपका में अध्यक्ष के बाद संगीता साहू बनी नगर पालिका उपाध्यक्ष, हर्ष का माहौल

कोरबा। नगर पालिका परिषद दीपका में अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है । वार्ड क्रमांक 3 से निर्वाचित पार्षद संगीता साहू 16 वोट प्राप्त कर निर्वाचित हुई। संगीता के पति राजेन्द्र साहू पेटी कॉन्ट्रैक्टर हैं। संगीता की जीत से इलाके के सभी पेटी कॉन्ट्रैक्टर खुश है। उनमें हर्ष बना हुआ है।

सोमवार को दोपहर 12:00 बजे नगर पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन के द्वारा कार्यवाही प्रारंभ कराई गई। इसमें भाजपा ने सर्वसम्मति से संगीता साहू और कांग्रेस ने कमलेश जायसवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। नामांकन की जांच के बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। अध्यक्ष और 21 पार्षद ने चुनाव में मतदान किया। काउंटिंग में संगीता को 16 और कमलेश को 6 वोट प्राप्त हुए। 10 वोट के अंतर से संगीता नगर पालिका परिषद की उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। यह लगातार दूसरा मौका है जब नगर पालिका में उपाध्यक्ष की कुर्सी वार्ड नंबर 3 से चुनाव जीतने वाले पार्षद को मिली है।

इस चुनाव को लेकर भी जिला भाजपा के अध्यक्ष और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा ने ठोस रणनीति बनाई थी और अपनी पार्टी एवं समर्थित सभी पार्षदों से व्यक्तिगत बातचीत करते हुए उन्हें समझाएं दी गई थी। माना जा रहा है कि इसी रणनीति के अनुसार नतीजे आए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker