Uncategorized

धान खरीदी केन्द्रों में फैली अव्यवस्था, किसान हो रहे परेशान0 धरना प्रदर्शन को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

धान खरीदी केन्द्रों में फैली अव्यवस्था, किसान हो रहे परेशान
0 धरना प्रदर्शन को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
कोरबा। धान खरीदी केन्द्रों में अव्यवस्था फैली है। किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं द्वारा केन्द्रों में किए गए निरीक्षण में खामियां मिली है। जिनके निराकरण की मांग को लेकर स्थानीय समक्ष अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही इस मामले में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया व ब्लॉक करतला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में थाना प्रभारी करतला को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का ज्ञापन सौंपा गया है।
राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी शुरू है, लेकिन धान खरीदी केन्द्रों में फैली अव्यवस्था तथा सरकार की नीतियों के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। 3 दिसंबर को कांग्रेस ने धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान चलाया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी धान खरीदी केन्द्रों पर गये, जहां उन्होंने किसानों की परेशानियो को देखा। धान खरीदी केन्द्रों में किसान परेशानियों से जूझ रहे है। बारदाने की कमी है, जिससे किसानों को धान बेचने में परेशान होना पड़ रहा। सरकार ने कहा है कि 50 प्रतिशत नये, 50 प्रतिशत पुराने बारदानों का उपयोग किया जाये। 50 प्रतिशत पुराने बारदाने समितियों में पहुंचे ही नहीं है, जिसके कारण धान खरीदी बाधित हो रही है। पुराने बारदाने फटे हुये है, जिसमें धान भरा ही नहीं जा सकता। किसानों से कहा जा रहा है कि 50 प्रतिशत बारदानों की व्यवस्था स्वंय करो। उसका भुगतान किया जायेगा, लेकिन किसानों के बारदाने का पैसा भी नहीं मिल रहा। टोकन की व्यवस्था अव्यवहारिक है, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा, नंबर ही नहीं आ रहा। टोकन कटने की तारीख से 7 से 10 दिन बाद धान बेचने के लिये किसानों को बुलाया जा रहा है। 15 दिन बाद तक का भी टोकन नहीं मिल रहा। इलेक्ट्रॉनिक कांटा में जो तौलाई हो रहा है उसमें 1.5 किलोग्राम से 2.5 किलोग्राम अधिक तौला जा रहा है। सोसायटियों में धान का उठाव नहीं होने के कारण जगह की कमी है। धान के बोरे जाम है। जगह का अभाव हो गया है। अनावरी रिपोर्ट कम बनाई गयी है तथा खरीदी भी 21 क्विटल के हिसाब से नहीं हो रही है। किसानों से पूरा धान नहीं खरीदा जा रहा है। अनावरी रिपोर्ट गलत बनाया जा रहा जिसके आधार पर मात्र 9 से 12-14 क्विंटल धान खरीदा जा रहा। किसानों से पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है। बड़े किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे उनकी बारी नहीं आ रही है। सरकार ने यह घोषणा किया है कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आयेगा, लेकिन जो लोग धान बेच चुके है, उनके खाते के रकम हफ्तों तक नहीं आया है, जो रकम रहा है वह एक मुश्त 3100 नहीं है। सिर्फ 2300 रु. प्रति क्विंटल ही आ रहा है, जो समर्थन मूल्य है उतना है। भाजपा ने 3100 रू. एक मुश्त देने का वादा किया था। हमारी मांग है धान की कीमत का भुगतान 3217 रू में करें क्योंकि 3100 रू. भाजपा ने अपने चुनावी वायदे में कहा था। इस वर्ष केन्द्र सरकार ने ध्यान का समर्थन मूल्य 117 रू. बढ़ा दिया है। इस कारण इस वर्ष धान की खरीदी 3100 रु. से बढ़ाकर 3217 रू. किया जाए। कांग्रेस के समय भी कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 2500 देने का वादा किया था, लेकिन समर्थन मूल्य बढऩे पर कांग्रेस ने 2640 रू. में धान खरीदी किया था। बीज उत्पादक किसानों से सोसायटी में धान नहीं खरीदा जा रहा। सोसायटी में सूचना चस्पा किया गया है कि बीज उत्पादक किसानों का धान नहीं लिया जायेगा। सोसायटी से धान संग्रहण केंद्रों में भेजा जा रहा है जबकि यह सीधे मिलरों के पास जाना चाहिये। इस कारण सोसायटी में संग्रहण केंद्रों के बीच परिवहन की लागत अतिरिक्त आ रही है। लेबर चार्ज बढ़ गया इसमें भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पिछले वर्ष का सुखत का पैसा सोसायटियों को अभी तक नहीं दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने अनुविभागीय अधिकारी करतला बेनेडिक्ट मिंज व थाना प्रभारी करतला कृष्ण कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान विधायक फूल सिंह राठिया, करतला ब्लॉक अध्यक्ष दौलतराम राठिया, विधानसभा अध्यक्ष युवा अध्यक्ष रामपुर शिवम राय, संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी प्रवीण ओगरे, सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतला शैलेन्द्र राय, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आरिफ खान, अमलन अग्रवाल, रोशन खांडे, मुकेश राठिया, अहमद हुसैन, इस्माईल खान, इब्राहिम मेमन, भजन राठिया, मुन्ना केेंवट, प्रह्लाद दास, अंकित राय, सपुरन दास, मकुरेश राठिया, राजेश अग्रवाल, शिवेन्द्र राय, इबरार खान, रामखिलावन राठिया, कुपुर राठिया, मनीष लकड़ा, नेहरू, सशांक राय, दिनेश राठिया सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker