Uncategorized

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम ने मुरली मनोहर जोशी से की सौजन्य मुलाकात…

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम ने मुरली मनोहर जोशी से की सौजन्य मुलाकात

कोरबा। भाजपा व जनसंघ के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने दिल्ली प्रवास के दौरान जनसंघी भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से सौजन्य मुलाकात की। उनका स्वास्थ्य व हाल जाना और उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की। डॉ. मुरली मनोहर जोशी 93 साल के हैं, वहीं ननकी राम कंवर 87 साल के और जनसंघ के जमाने से जुड़े दोनों वरिष्ठ नेता हैं। ननकी राम कंवर देश में चौथे नंबर पर वरिष्ठतम भाजपाईयों की सूची में आते हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार लाने में ननकी राम कंवर के द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार का मुद्दा अहम रहा है। ननकी राम कंवर ने बताया कि अभी वर्तमान में हम दिल्ली में हैं व राष्ट्रीय नेताओं से छत्तीसगढ़ प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय से चल रहा भ्रष्टाचार आज भी चालू है किन्तु भ्रष्टाचार करने का तरीका बदल गया है। इस विषय को लेकर कुछ दस्तावेजी साक्ष्य के रूप में प्रमाणित भ्रष्टाचार के दस्तावेजों के साथ केंद्रीय मंत्रियों सहित ईडी व सीबीआई को पत्र सौपा गया है। जिला खनिज संस्थान न्यास में चल रहे भ्रष्टाचार व छत्तीसगढ़ प्रदेश का दवाई खरीदी में हुए भ्रष्टाचार का मामला सहित अन्य मामलों का दस्तावेजी साक्ष्य सौपा गया है । केंद्रीय मंत्रियों से मिले आश्वासन के बाद बहुत जल्द छत्तीसगढ़ प्रदेश में पुन: बड़ी कार्यवाही होने की संभावना दिख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker