Uncategorized

फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी की शिकार हुई महिलाओं ने अपनी राशि वापस पाने के लिए बीएमएस के नेतृत्व में रैली निकाल कर कलेक्टर के नाम से सौंपा ज्ञापन…देखिए विडियो

फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी की शिकार हुई महिलाओं ने अपनी राशि वापस पाने के लिए बीएमएस के नेतृत्व में रैली निकाल कर कलेक्टर के नाम से सौंपा ज्ञापन…

कोरबा। फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार महिलाओं को राहत दिलाने के लिए भारतीय मजदूर संघ सामने आया। संघ ने जिला प्रशासन से ठगी की शिकार महिलाओं को राशि लौटाने के लिए मांग की है। इसके लिए कंपनी पर दबाव डालने के लिए कहा है। ताकि महिलाओं को परेशानी नहीं हो सके। कोरबा के साथ-साथ जांजगीर-चांपा से भी महिलाएं जिला प्रशासन के पास पहुंची थीं। सभी की एक ही मांग की थी। उनकी कर्ज की राशि सरकार माफ करें। फ्लोरा मैक्स की ठगी की शिकार महिलाओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। उन्हें कर्ज देने वाली माइक्रो फाइनेंस कंपनियां परेशान कर रही हैं। सुबह होते ही महिलाओं के दरवाजे पर फायनेंस कंपनियों के कर्मचारी पहुंच जा रहे हैं। इससे महिलाओं की नींद हराम हो गई है।महिलाओं का परिवार भी परेशान है। महिलाएं लोन माफी की मांग कर रही हैं। मांगों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया। कर्ज लेने के बाद हो रही परेशानियों के बारे में प्रशासन को बताया। हालांकि उन्हें अभी कोई राहत नहीं मिल रही है। कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने बताया कि उन्हें फ्लोरा मैक्स की ओर से बताया गया था कि कंपनी निवेश करने पर हर माह एक निश्चित राशि प्राप्त होगी। कंपनी के कर्मचारियों ने भी उन्हें माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लेकर फ्लोरा मैक्स में निवेश करने की सलाह दी थी। महिलाओं ने माइक्रा फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया और लोरा मैक्स में 30300 रुपए का निवेश किया। उन्होंने बताया कि अभी तक फ्लोरा मैक्स ने कर्ज की एक भी किश्त का भुगतान नहीं किया है। जैसे-तैसे बड़ी मुश्किल से बैंक का दो किश्त चुकता किया है और अब तीसरे किश्त की पारी आ गई है। महिलाएं इससे परेशान है कि वह अब रुपए कहां से लाएगी? बड़ी संख्या में कोरबा के अलग-अलग क्षेत्र से महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं थीं। महिलाओं ने कहा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। लेकिन प्रशासन से उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने प्रशासन पर इधर-उधर भटकाने का आरोप भी लगाया। पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि अभी तक फ्लोरा मैक्स कंपनी के संचालकों ने 30 हजार से अधिक महिलाओं को ठगी की जाल में फंसाया है और लगभग 120 करोड़ से अधिक की ठगी की है। मामले के डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपी जेल में बंद है। इसमें फ्लोरा मैक्स में काम करने वाली टीम लीडर भी शामिल हैं। टीम लीडरों से पुलिस ने चारपहिया और दोपहिया वाहन भी जब्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker