वृद्धाश्रम के निर्माण में देरी होने पर जवाबदेही तय कर करेंगे कार्यवाही…

वृद्धाश्रम के निर्माण में देरी होने पर जवाबदेही तय कर करेंगे कार्यवाही
कोरबा । सर्वमंगला मंदिर के समीप वृद्धाश्रम का निर्माण कराया जा रहा हैं। इसके निर्माण कार्य में लेटलतीफी पर जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाएगी। तय समय में निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने फाइनल टच देने को कहा है। उन्होंने निगम के निर्माण व विकास कायों और विकास के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण पर पहुंचे निगमायुक्त श्री पांडेय ने वृद्धाश्रम के निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताई है। निर्माण एजेंसी व संबंधित इंजीनियरों को कड़े शब्दों में कहा हैं कि इसे जल्द से जल्द फाइनल टच दें। यदि तय समय में कार्य को फायनल टच नहीं दिया तो जवाबदारी तय कर कार्यवाही की जाएगी।
उक्त सर्व सुविधायुक्त वृद्धाश्रम का निर्माण कार्य लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से कराया जा रहा है। निगमायुक्त श्री पांडेय ने घंटाघर स्थित चौपाटी, ओपन थियेटर, घंटाघर मैदान, सर्वमंगला छठघाट के साथ-साथ बुधवारी, टी.पी. नगर, कोरबा जोन के विभिन्न स्थलों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्मृति उद्यान के पीछे स्थित चौपाटी व ओपन थियेटर के संपूर्ण परिसर का जायजा लिया। वहां की मरम्मत और सुधार कार्य की जानकारी निगम अधिकारियो से ली।
इस मौके पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर ए.के. शर्मा, अखिलेश शुक्ला, एन.के. नाथ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता संतोष रवि, राहुल मिश्रा, यशवंत जोगी, विपिन मिश्रा, विनोद गोंड़ सहित अन्य उपस्थित थे।