जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे के मार्गदर्शन में संगठन महापर्व कोरबा जिला कार्यशाला सफलतापूर्वक हुई संपन्न…

जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे के मार्गदर्शन में संगठन महापर्व कोरबा जिला कार्यशाला सफलतापूर्वक हुई संपन्न



कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे ने संगठन महापर्व सदस्यता अभियान व संगठन चुनाव को लेकर कोरबा में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में
मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आगामी 5 दिसम्बर तक सक्रिय सदस्यता की सूची का प्रकाशन होगा।
जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे ने संगठन चुनावों की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी 6 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक मंडल इकाइयों के चुनाव और उसके बाद 16 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक जिलों के चुनाव सम्पन्न होंगे। मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष निश्चित की गई है। इसी तरह जिला अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 60 वर्ष निश्चित की गई है। श्री पाण्डेय ने कहा कि इन सभी चुनावों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करके सर्वानुमति बनाई जाएगी।