सदस्यों ने जताया विश्वास, किशोर शर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के साथ उनकी कार्यकारिणी पुनः 2 वर्षों के लिए निर्वाचित…

सदस्यों ने जताया विश्वास, किशोर शर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के साथ उनकी कार्यकारिणी पुनः 2 वर्षों के लिए निर्वाचित

कोरबा(.कमला नेहरु महाविद्यालय समिति की द्विवर्षीय

कार्यकारिणी के चयन के लिए शनिवार को चुनाव की प्रक्रिया विधि-पूर्वक संपन्न हुई। बतौर अध्यक्ष बीते दो वर्षों के कार्यकाल में मिले दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर किशोर शर्मा समिति के विश्वास पर खरा उतरे। इस चुनाव में समिति ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए पुनः कमला नेहरू महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष पद की कमान सौंपने के साथ मौजूदा प्रबंधकारिणी को अगले दो वर्ष जारी रखने का निर्णय लिया है।
शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई चुनाव प्रक्रिया में समिति के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए सदस्य अरविंद साहू ने कहा कि मौजूदा कार्यकारिणी को जारी रखा जाए। समिति के सदस्य अशोक शर्मा एवं विभेंद्र बहादुर सिंह समेत सभी ने करतल ध्वनि के साथ समिति के समस्त सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपनी सहमति दी। इसके साथ ही समिति ने अध्यक्ष किशोर शर्मा को प्रबंधकारिणी के सदस्यों को मनोनीत करने अधिकृत किया।
अध्यक्ष श्री शर्मा समेत वर्तमान कार्यकारिणी को अगले दो वर्षों के लिए पुनः व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। सचिव के पद पर सुरेंद्र लाम्बा, उपाध्यक्ष डाॅ आरसी पांडेय एवं सहसचिव के पद पर उमेश लाम्बा बने रहेंगे।