Uncategorized

शहर के रेत घाट का संचालन करेंगे निगम के अधिकारी…शहर के लोगो को सही दाम पर मिलेगी रेत

अंचल के रेत घाट का संचालन करेंगे निगम के अधिकारी

  • शहर के लोगो को सही दाम पर मिलेगी रेत
    कोरबा । शहरी क्षेत्र में 17 जनवरी से रेत घाट शुरू होने जा रहा है। गेरवा घाट पार्ट 2 के खुलने से शहर के लोगो को सस्ते दाम पर रेत उपलब्ध होंगी।
    शहर के रेत घाट खुलने का इंतजार अब खत्म हो गया है। गेरवा घाट पार्ट 2 का संचालन निगम के अधिकारी करेंगे। शहरी क्षेत्र में रेत घाट खोलने की सारी प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही हैं की शहर के गेरवाघाट-2 के साथ ही जिल्गा रेत खदान खुलने से लोगो को राहत मिलेगी। शहर में गेवराघाट-2 खदान का संचालन नगर निगम के जरिए हाेगा। इसलिए वैधानिक रूप से रायल्टी वसूला जाएगा। जिससे आमजन काे सही कीमत पर रेत उपलब्ध होंगी।
  • रॉयल्टी पर्ची हुई जारी, शहरवासियो को मिलेगी बड़ी राहत-पी.के. नायक
    जिला खनिज अधिकारी पी.के. नायक ने कहा कि गेरवाघाट पार्ट-2 के लिए नगर निगम को रॉयल्टी जारी किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में घाट खुलने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker