स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती अवसर पर विवेकानंद उद्यान में हुआ कार्यक्रम आयोजित…

स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती अवसर पर विवेकानंद उद्यान में हुआ कार्यक्रम आयोजित
कोरबा । कोरबा अंचल मे स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती के अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर द्वारा स्वामी विवेकानंद उद्यान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के प्रेरणास्त्रोत और युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद को समर्पित था।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और लखन लाल देवांगन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री नेताम ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। श्री देवांगन ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद आयोजित हुआ। इसमें भारतीय संस्कृति और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाने के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। यह आयोजन न केवल स्वामी विवेकानंद के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर था, बल्कि उनके विचारों को समाज में प्रसारित करने की एक महत्वपूर्ण पहल भी थी।