Uncategorized
भाजपा जिलाध्यक्ष ने मांगा छेरछेरा माई कोठी के धान ला हेरहेरा…

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मांगा छेरछेरा
कोरबा । हरदीबाजार मंडल व भिलाईबाजार मंडल के नोनबिर्रा और मुढ़ाली में छेरछेरा माई कोठी के धान ला हेरहेरा… धान के कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में आज धूमधाम से पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा पर्व मनाया गया। सुबह से ही बच्चों की टोलियां छेरछेरा मांगने निकल पड़ी।
इस अवसर पर बच्चे तो बच्चे कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने भी छेरछेरा मांगा। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, सांई मन्नू राठौर, हरीश थरवानी, राजू नायर, अर्जुन राठौर, दिलहरन कुमार, रमेश यादव, फिरत राम, मनीराम कश्यप सहित अन्य मौजूद थे।