Uncategorized

गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपियों की डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त, एसपी ने किया बड़ा खुलासा…7 आरोपी को किया गिरफ्तार

गांजा तस्करी : 4 जीआरपी आरक्षक व सहयोगी सहित कुल 7 आरोपी गिरफ्तार, कोरबा व बिलासपुर में बना रखी करोड़ों की संपत्ति जप्त

गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपियों की डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त, एसपी ने किया बड़ा खुलासा…

बिलासपुर। गांजा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के द्वारा अर्जित-अवैध संपत्ति  पर बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी में शामिल जी.आर.पी. आरक्षक व उनके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपीगण पिछले कई वर्षों से गांजा तस्करी में संलिप्त रहे हैं। आरोपियों की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति जप्त की गई है। अग्रिम कार्यवाही हेतु सफेमा कोर्ट मुम्बई प्रतिवेदन प्रेषित किया जा रहा है। आरोपियों ने  बिलासपुर, कोरबा में करोड़ों की संपत्ति बना रखी है । जी.आर.पी. आरक्षक गांजा तस्करी का पैसा अपने साले के बैंक अकाउंट में जमा करवाता था।  वहीं तस्करी के पैसे से मकान बनवाया  है और लग्जरी गाड़ियां भी खरीदी है।

दरअसल  23.10.24 को जी.आर.पी. थाना बिलासपुर द्वारा आरोपीगण योगेश सोंधिया एवं रोहित द्विवेदी के कब्जे से कुल 20 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर, आरोपीगणों के विरूद्ध जी.आर.पी. थाना बिलासपुर में अपराध क्रमांक 117/2024 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना में आए तथ्यों के आधार पर पाया गया कि जी.आर.पी. थाना बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर एवं सौरभ नागवंशी गांजा तस्करी के अवैध कारोबार में शामिल है।  इनके द्वारा ट्रेन में गांजा पकड़कर, गांजा को बिक्री करने हेतु अपने सहयोगी योगेश उर्फ गुड्डु तथा श्यामधर उर्फ छोटु को उपलबद्ध कराते थे।

आरोपी चारों आरक्षकों द्वारा ट्रेन में पेट्रोलिंग चेकिंग ड्यूटी में महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, चांपा, सक्ती, रायगढ़ आदि जगहों में जाते समय अपने साथ प्राईवेट व्यक्त्यिों गुड्डु उर्फ योगेश सोंधिया तथा छोटु उर्फ श्यामधर चौधरी को साथ में लेकर जाते थे तथा ट्रेन में चेकिंग के दौरान गांजा बरामद होेने पर छोटु और गुड्डु के माध्यम से पूर्व से गांजा खरीदी के लिये बुलाये गये व्यक्तियों को ट्रेन में ही गांजा की सप्लाई कर दी जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध अपराध सिद्ध पाये जाने पर माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया गया है।

मामले में रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में  नशे के अवैध तस्करों की जड़ तक पहुंचकर फायनेनिशयल इन्वेस्टिगेशन व इण्ड-टू-इण्ड कार्यवाही की जा रही है । आरोपी आरक्षकों के द्वारा गांजे की तस्करी में शामिल रहकर अवैध रूप से अर्जित राशि को स्वयं के व बेनामी बैंक खातों में नगद व आॅनलाईन प्राप्त करते थे। आरोपियों के द्वारा अवैध रूप से अर्जित राशि से लग्जरी वाहन व करोड़ों की चल-अचल संपत्ति बनाई गई थी जिसे चिन्हांकित कर एन.डी.पी.एस. एक्ट में निहित प्रावधानों के तहत सीजिंग की कार्यवाही की गई है। प्रकरण सफेमा कोर्ट मुम्बई प्रतिवेदन प्रेषित किया जा रहा है।

आरोपी जिनकी संपत्ति जप्त की गई:-

01. लक्ष्मण गाईन पिता स्व. सुधांषु गाईन 36 वर्ष निवासी ग्राम जुगानी कैम्प थाना फरसगांव जिला फरसगांव कोंडागांव छ.ग. हाल मुकाम कंचन विहार थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.

02. मन्नू प्रजापति पिता फुलेश्वर प्रजापति  36 साल निवासी ग्राम रवेली पोस्ट लोहर्सी थाना पांडूका जिला गरियाबंद हाल मुकाम महिमा नगर वार्ड नंबर 11 थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.

03. संतोष राठौर पिता स्व. जैतराम राठौर 33 साल निवासी ग्राम फरसवानी थाना उरगा जिला कोरबा हाल मुकाम विवेकानंद नगर फेस 1 नहर रोड थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

– सपंत्ति का विवरण

01 लक्षमण गाईन एवं श्रीमती कृष्णा गाईन मौजा सिरगिट्टी तहसील बिल्हा न.प. सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 में 1600 वर्गफुट भूखंड जिस पर मकान निर्मित है।
अनुमानित बाजार मूल्य करीब 50 लाख रू

02. संतोष राठौर मौजा फरसवानी तह. करतला जिला कोरबा 5232 वर्गफीट भुखण्ड


अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख रू
03 मन्नू प्रजापति मौजा नगपूरा बोदरी वि.ख. बिल्हा तह. बोदरी जिला बिलासपुर 1250 वर्गफुट
अनुमानित बाजार मूल्य करीब 15 लाख रू
04 श्रीमती कुसुम प्रजापति पति मन्नू प्रजापति एवं
मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी बिलासपुर तहसील एवं जिला बिलासपुर वार्ड क्र. 07 संत 1428 वर्गफुट भुखण्ड जिस पर मकान निर्मित है।
अनुमानित बाजार मूल्य करीब 40 लाख रू
05 मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 बिलासपुर 1000 वर्गफुट भूखंड
अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख रू

– सपंत्ति का विवरण

01 मो.सा. हार्ले डेविडसन आरोपी लक्षमण गाईन द्वारा अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था।
कीमती लगभग 2 लाख 80 हजार रू
02 टाटा सफारी 7 एस आरोपी लक्षमण गाईन द्वारा अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था।
कीमती लगभग 20 लाख रू
03 हुण्डई वेन्यू काररा आरोपी संतोष राठौड़ स्वयं के उपयोग हेतु क्रय किया गया है। कीमती लगभग कि. 5 लाख रू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker