Uncategorized

महापौर प्रत्याशी:-समस्याओं से जूझेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे : लखनी साहू…बड़ी पार्टी ने बाहरी लोगों को बनाया प्रत्याशी… वीडियो देखिए

समस्याओं से जूझेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे : लखनी साहू

0 बड़ी पार्टी ने बाहरी लोगों को बनाया प्रत्याशी

कोरबा। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपनी ताल ठोक दी है। आप ने महापौर प्रत्याशी के रूप में लखनी साहू को मैदान में उतारा है। लखनी साहू ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मेरी प्राथमिकता जनता की मूलभूत समस्याओं को दूर करना होगी। हम समस्याओं से जूझेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे। आज आम आदमी की कोई नहीं सुनता है। हम आम आदमी के लिए काम करेंगे। बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों को दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तो मरने पर भी पैसे देने पड़ रहे हैं। इस तरह भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। चुनकर आने पर नगर निगम में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टियों की कोई चुनौती नहीं है। बस हव्वा है। बड़ी पार्टियों ने स्थानीय को प्रत्याशी नहीं बनाया है।उन्होंने बाहरी प्रत्याशी चुनाव है उतारा है, क्या स्थानीय सक्षम नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में राखड़ की बड़ी समस्या है। जिसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker