Uncategorized

युवा मोर्चा के महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने ली भारतीय जनता पार्टी कोरबा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक…

युवा मोर्चा के महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने ली भारतीय जनता पार्टी कोरबा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक
कोरबा । कोरबा जिला वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद और युवा मोर्चा के महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने कोरबा स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कोरबा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक लेकर आगामी कार्यक्रमों की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस बैठक में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू अजय, कोरबा मंडल महामंत्री व पार्षद युगल किशोर कैवर्त, भाजपा कोरबा मंडल के कोषाध्यक्ष राकेश नागरमल, पूर्व पार्षद व वरिष्ठ कार्यकर्ता दादूराम, पार्षद श्रीमती धनकुमारी गर्ग, पार्षद श्रीमती सुलोचना यादव, पार्षद श्रीमती रूबी देवी सागर, पार्षद श्रीमती धनश्री साहू, पार्षद श्रीमती राधा महंत, पार्षद उपेंद्र पटेल, आत्माराम, श्रीमती प्रमिला सागर, श्रीमती पूर्णिमा पासवान, श.के. संयोजक नामदेव, भाजयूमो के विशाल सचदेवा सहित जिले के कोरबा मंडल के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker