KORBA:- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा में माल्यार्पण कर,पंचायत सचिवों ने भूख हड़ताल स्थल को बनाया संकल्प स्थल, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन…

KORBA:- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा में माल्यार्पण कर,पंचायत सचिवों ने भूख हड़ताल स्थल को बनाया संकल्प स्थल, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन…
सचिव संघ ब्लॉक इकाई कोरबा से आज भूख हड़ताल पर बैठे सचिव संग
1 विजय कुमार एक्का
2 गनपत सिंह
3 कृष्ण कुमार कंवर
4 चंद्रमोहन सिदार
5 दिलेश्वर प्रसाद
कोरबा।जिले में कोरबा जनपद पंचायत क्षेत्र के पंचायत सचिवों द्वारा शासकीय मांगों को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बीच आज सोमवार को धरना स्थल घंटाघर चौक स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। सचिवों ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई से जुड़े विचारों को साझा किया। सचिवों ने दोहराया कि जब तक शासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सचिवों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
पंचायत सचिव शासकीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि जब तक शासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत सचिव संघ के कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार एक्का ने कहा कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
सचिव संघ ब्लॉक इकाई कोरबा से आज भूख हड़ताल पर बैठे सचिव संग
1 विजय कुमार एक्का
2 गनपत सिंह
3 कृष्ण कुमार कंवर
4 चंद्रमोहन सिदार
5 दिलेश्वर प्रसाद
सचिवों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने का भी संकल्प लिया और एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए लड़ने का फैसला किया।