Uncategorized

सचिव संघ ब्लॉक ईकाई कोरबा से मांगों को लेकर सचिवों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी,डॉ भीमराव अम्बेडकर ओपन थियेटर मैदान पर…

सचिव संघ ब्लॉक ईकाई कोरबा से मांगों को लेकर सचिवों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी,डॉ भीमराव अम्बेडकर ओपन थियेटर मैदान पर…

आज डॉ भीमराव अम्बेडकर ओपन थियेटर मैदान में 16 अप्रैल 2025 को क्रमिक भूख हड़ताल में
1 मनशोधन यादव
2 परमेश्वर सोनी
3 अशोक कुमार
4 विनोद कुमार
5 वचन देवी

शासकीय मांगों को लेकर चल रही पंचायत सचिवों की भूख हड़ताल अब मातम में बदल गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक ही दिन में तीन पंचायत सचिवों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है।
इसके अंतर्गत कोरबा जिले के पाली ब्लॉक से सचिव राजकुमार कश्यप, महासमुंद जनपद पिथौरा से मोहित साहू और जिला जशपुर के जनपद कुनकुरी से रामेश्वर चौहान की भूख हड़ताल के दौरान मृत्यु हो गई। इन सभी की मांग थी कि पंचायत सचिवों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
कोरबा जिले के धरना स्थल पर सचिव संघ ने तीनों दिवंगत साथियों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। सचिव संघ ब्लॉक कोरबा ने।

सचिव संघ ब्लॉक में कोरबा के द्वारा बलिदानी सचिवों का भावपूर्ण श्रद्धांजली

कोरबा 15 अप्रैल । प्रदेश सचिव संघ शासकीयकरण की मांग पूरी होते न देख हड़ताली सचिवों ने डॉ भीमराव अम्बेडकर ओपन थियेटर मैदान में आंदोलन तेज कर दिया है। सचिवों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। क्रमिक भूख हड़ताल के छठवा दिन पूरे हो गए हैं।

डॉ भीमराव अम्बेडकर ओपन थियेटर मैदान में 15 अप्रैल 2025 को क्रमिक भूख हड़ताल में

1 अभिनेक लदेर
2 उमा कंवर
3 ननकी पटेल
4 मनबहाल
5 संजय राठिया बैठे। जानकारी के अनुसार जनपद पचायत कोरबा विकासखंड के सचिवों हड़ताल पर बैठे हैं। सचिवों की हड़ताल के कारण कोरबा विकासखंड के अधिकांश सरपंच अभी तक प्रभार भी नहीं संभाल पाए हैं।

डॉ भीमराव अम्बेडकर ओपन थियेटर मैदान, मंच से सचिवाें ने जमकर नारेबाजी की। सचिवों की बेमुद्दत हड़ताल से पंचायतों में कामकाज ठप्प पड़ गया है। इससे ग्रामीणों को बेहद परेशानी होने लगी है। गौरतलब है कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर जिले के सभी सचिवों ने भी मोर्चा खोल दिया है। डॉ भीमराव अम्बेडकर ओपन थियेटर मैदान में बेमुद्दत हड़ताल में हैं। इससे ग्राम पंचायतों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ गया है। पंचायत सचिव संघ जिलाध्यक्ष विजय कुमार एक्का ने बताया कि शासकीयकरण की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत मंत्री से मुलाकात की थी, लेकिन सहमति नहीं बनने से वार्ता विफल रही। आंदोलन को तेज करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

इस अवसर पर सचिव संरक्षक सुरेश धारी, संतामाल केवट, रामखिलावन कश्यप,
अध्यक्ष विजय कुमार एक्का,उपाध्यक्ष कु. ममता सोनी ,सह सचिव कृष्ण कुमार कांस ,सचिव गनयन सिंह कंवर ,कोषाध्यक्ष राजकुमार किस्पोट्टा ,सह कोषाध्यक्ष गनपत टोप्पो,मीडिया प्रभारी अजय कुरे, राजेश बैरागी, कोशल प्रसाद सोनवानी प्रवक्ता,संत कुमार राजवाड़े,नागेन्द्रघर दीवान,
प्रतिभा पाण्डेय ,सलाहकार
मनशोधन यादव,परमेश्वर सोनी,चन्द्रमोहन सिदार,मुखी सिंह कंवर,यस्तावेज प्रभारी,संजय चन्द्रा,कार्यकारिणी सदस्य,सुधीर धर्मा, श्रीधर दीवान,मोहन सिंह कंवर,दुबराज सिंह कंबर,दिलीप धैर्य, विनेश्वर सिंह,,भारत श्रीवास , शमा फैज, ममता सोनी, बहुरन निषाद, साधना एवका, कन्हैया धीरहे, पीतांबर सिंह, कृष्णा राठौर, मीना शर्मा, श्याम सारथी

सहित अन्य सचिव मौजूद थे।

पंचायतों में कामकाज ठप: सचिवों के आंदोलन से कोरबा जिले ग्रामीण के सभी पंचायतों में कामकाज नहीं हो पा रहा है। जीवनमृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से लेकर पेंशन,आवास, शौचालय जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों भी सचिव के हड़ताल पर चले जाने से काम नहीं निबटा पा रहे हैं। सरकार ने सचिवों की मांग पर कोई एक्शन नहीं लिया तो हड़ताल और लंबी खिंच सकती है। लगातार उनके हड़ताल में रहने से गांवों में कई जरूरी कार्य प्रभावित है। सचिवों के हड़ताल पर रहने से गांवों में कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही है। ग्रामीणों की परेशानी दिनोंदिन बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker