KORBA:- काव्या शुक्ला ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92% अंक अर्जित कर बनीं स्कूल टॉपर…

जिले की काव्या शुक्ला ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92% अंक अर्जित कर बनीं स्कूल टॉपर
कोरबा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में कोरबा जिले के निर्मला हाई सेकेंडरी स्कूल इंग्लिश मीडियम की छात्रा काव्या शुक्ला ने बायोलॉजी ग्रुप में 92% अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है।
काव्या शुक्ला के इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल उनके स्कूल बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी है। काव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता और शिक्षकों का अटूट विश्वास और समर्थन मेरे लिए सबसे बड़ा सहारा रहा है। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की।” निर्मला हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने काव्या शुक्ला की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमें काव्य की इस उपलब्धि पर गर्व है। वह एक मेधावी छात्रा है और उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” काव्या शुक्ला के माता-पिता ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, “हमें अपनी बेटी पर गर्व है। उसकी मेहनत और लगन ने उसे यह सफलता दिलाई है। हम उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”