Uncategorized

KORBA;-राजमिस्त्री की ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव… पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी..

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

राजमिस्त्री की ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
कोरबा । कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र ग्राम नकटीखार में एक राजमिस्त्री की अपने सुसराल में फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं। बताया जा रहा हैं की वह मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन का आदी था। जिसके कारण परिवार में तनाव का माहौल रहता था।
मृतक की पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह ज्यादा मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर रहा था। मना करने पर भी नहीं मानता था। इसलिए वह अपनी बेटी के साथ बगल में मां के पास रह रही थी। मृतक मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन पश्चात कमरे में अकेले रहता था। पत्नी भी मजदूरी करके घर चलाती थी। शुक्रवार शाम जब पत्नी काम से घर लौटी, तो घर का दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह म्यार में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बुढ़ना का रहने वाला था। उसकी शादी ग्राम नकटीखार में रहने वाली युवती से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद एक बेटी हुई और वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहने लगा था।
सिविल लाइन थाने के एसआई दुर्गेश राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker