KORBA:-चोरों ने स्कूल के बाद आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया निशाना…सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र में बढ़ी चोरियां…

चोरों ने स्कूल के बाद आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया निशाना
0 सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र में बढ़ी चोरियां
चोरों ने पुलिस को एक बार फिर चुनौती दी है। स्कूल के बाद आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत रामपुर स्थिति आंगनवाड़ी क्रमांक 2 को बीती रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए हजारों रुपए कीमती सामानों की चोरी कर ली। घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भोजन सामग्री ,एक बोरी दलिया, एक बोरी चावल, गैस सिलेंडर, मीटर सहित अन्य समान को चोरों ने पार कर दिया। सुबह आंगनबाड़ी केंद्र को खोलने के लिए स्टाफ पहुंचे तो देखा कि आंगनबाड़ी केंद्र का दरवाजा टूटा हुआ था।अंदर जाकर देखा गया तो केंद्र में चोरी होना प्रतीत हो रहा था क्योंकि केंद्र का सामान बिखरा हुआ था। वही गैस सिलेंडर भी मौके से गायब था। आंगनबाड़ी केंद्र के स्टाफ ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद ममता यादव को दी। सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद ममता यादव मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। वार्ड पार्षद ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से चोरों ने राशन सामग्री सहित अन्य सामान की चोरी की है। रामपुर क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक देखने को मिल रहा हैं। इससे पूर्व भी चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा पी डब्ल्यू डी स्कूल को निशाना बनाया था। स्कूल में लगे सबमर्सिबल पंप सहित अन्य सामान की चोरी की थी। चोरों को पकडऩे में सिविल लाइन पुलिस को सफलता नहीं मिली है। एक मामला सुलझा नहीं चोरों ने एक बार फिर सिविल लाइन पुलिस को चुनौती दी है।