Uncategorized
KORBA:-प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर दौड़ रहीं अवैध गाड़ियों पर यातायात पुलिस द्वारा की गयी सख्त कार्यवाही…जिलेभर में सख्त कार्यवाही की हो रही तैयारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर दौड़ रहीं अवैध गाड़ियों पर यातायात पुलिस द्वारा की गयी सख्त कार्यवाही
- जिलेभर में सख्त कार्यवाही की हो रही तैयारी
कोरबा । व्यापक जनहित को लेकर लोगों ने विभिन्न स्थानों पर मोर्चा खोलने शुरू कर दिया है और इसके नतीजे अब आसपास में ट्रांसपोर्टर लॉबी पर मनमानी का आरोप लगा प्रशासन की कार्यवाही तेज हो गयी हैं। भिलाई बाजार में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए उन गाडिय़ों पर कार्यवाही की जो नियम के विरुद्ध प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक पर दौड़ रही थी। कोरबा जिले के सभी क्षेत्रों में अब इस प्रकार की कार्यवाही करने का ऐलान किया गया है।
जानकारी के अनुसार करतला विकासखंड के डोंगाआमा सालियाभाटा मार्ग पर ग्रामीणजनों ने चक्का जाम कर दिया था। इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और पुलिस को यहां मोर्चा खोलना पड़ा और बाद में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने पर लोग हटे। प्रशासन के निर्देश पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की।
जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिंह और ट्रैफिक डीएसपी डी.के. सिंह के नेतृत्व में मैदानी अमले ने भिलाई बाजार रोड पर निगरानी के साथ कार्यवाही की। मौके पर अनेक वाहन पकड़े गए जिन पर अर्थदंड लगाया गया। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यह रास्ता सामान्य वाहनों के लिए है और अन्य मामलों में निश्चित क्षमता की गाडिया चल सकती हैं। नियम का उल्लंघन करने पर कार्यवाही होगी।