Uncategorized

KORBA:-उप तहसील सोहागपुर का सही ढंग से नहीं हो रहा संचालन…विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

उप तहसील सोहागपुर का सही ढंग से नहीं हो रहा संचालन

0 विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र

कोरबा। विधानसभा रामपुर क्षेत्र अंतर्गत सोहागपुर में उप तहसील कार्यालय तो खोल दिया गया। मगर उप तहसील का संचालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। इस वजह से इसका लाभ क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को नहीं मिल पा रहा है। उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को देखते हुए विधायक फूलसिंह राठिया ने उप तहसील के सही ढंग से संचालन को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा है।
विधायक श्री राठिया ने पत्र में लिखा है कि सोहागपुर क्षेत्र के किसानों व आम जनों की मांग पर सांसद ज्योत्सना महंत के प्रयास से पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा उप तहसील सोहागपुर को खोला गया है। जिसके उद्घाटन कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास मंहत, सांसद ज्योत्सना महंत और तत्कालीन कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था। वर्तमान में उप तहसील सोहागपुर का संचालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। जिसके कारण किसनों व आम जनों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। जिस मंशा के साथ उप तहसील की शुरुआत की गई थी उसका समुचित लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने पत्र के माध्यम से कहा है कि संबंधित अधिकारियों को उप तहसील सोहागपुर का नियमित संचालन करने के लिए निर्देशित करने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker