Uncategorized

दीपका पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई…मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 18 चोरी की मोटर साइकिल जप्त।

दीपका पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई

मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 18 चोरी की मोटर साइकिल जप्त।

8 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार जिसकी तलाश जारी।


अपराध विवरण:

अपराध क्रमांक: 27/2025 धारा 305(A), 331(4), 112(2) BNS

अन्य अपराध क्रमांक: 21/2025, 28/2025, 29/2025, 30/2025 धारा 303(2), 3(5) BNS

दीपका पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 18 चोरी की मोटर साइकिल जप्त की है और 9 लोगो को दिनांक 2/2/2025 को थाना लाया गया था। जिसमे 8 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए भेजा गया। जबकि जय सिंह पटेल थाने से फरार हो गया। फरार आरोपी जय सिंह पटेल पर पृथक से अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 262 BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी:

  1. बृजपाल सिंह धनुवार उर्फ बर्बरीक पिता समार सिंह धनुवार (50 वर्ष), साकिन दीपका बस्ती
  2. मनोज कुमार रोहिदास पिता धनसिंह रोहिदास (36 वर्ष), साकिन कृष्णा नगर, दीपका
  3. विदेशी यादव पिता विशम्बर लाल यादव (26 वर्ष), साकिन कृष्णा नगर, दीपका
  4. अनिल यादव पिता पन्ना लाल यादव (27 वर्ष), साकिन तलाब पारा, दीपका
  5. मनोज रोहिदास पिता धनसिंह रोहिदास (36 वर्ष), साकिन कृष्णा नगर, दीपका
  6. मो. अफाफ पिता मो. मोबिन (23 वर्ष), साकिन अटल चौक, पसान
  7. रूप नारायण गोंड पिता सुखलाल (21 वर्ष), साकिन लोकडहा, थाना पसान
  8. समारू यादव पिता संतोष यादव (32 वर्ष), साकिन जांजगीर-चांपा

फरार आरोपी:

जय सिंह पटेल पिता मोहन सिंह पटेल (27 वर्ष), साकिन चारपारा, थाना कोतवाली, कोरबा

पुलिस की गिरफ्त से फरार आरोपी पर पृथक से अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 262 BNS के तहत मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही है।


जप्त मोटर साइकिलों का विवरण:

  1. हीरो स्प्लेंडर प्लस – CG 12 AR 1868, चेचिस नंबर: MBLHAR08788B9, इंजन नंबर: HA10A6HHB70491
  2. होंडा साइन (ग्रे रंग) – CG 12 AK 4062
  3. हीरो एचएफ डीलक्स (काला रंग) – बिना नंबर, चेचिस नंबर: HA11ESLSH06355
  4. होंडा एक्टिवा स्कूटी (ग्रे रंग) – CG 12 AD 1400, इंजन नंबर: JFSOE86053547
  5. हीरो पेंशन प्रो (काला रंग) – CG 12 AH 1687, चेचिस नंबर: MBLHA10AWDHK03902
  6. बजाज बॉक्सर (हरा रंग) – चेचिस नंबर: DUFBM606672, इंजन नंबर: DUMBMGAA302
  7. होंडा साइन (काला रंग) – CG 12 AG 5793, चेचिस नंबर: ME4JC652CF7016171, इंजन नंबर: JC6SE70048976
  8. हीरो पेंशन प्रो (नीला रंग) – CG 12 BA 6954, चेचिस नंबर: MBLJAW021KHE00676
  9. होंडा मोटरसाइकिल (चालू हालत में) – इंजन नंबर: JC73E-G-0102219
  10. हीरो सीडी डिलक्स (लाल-काला रंग) – CG 12 N 3717, चेचिस नंबर: MBLHAMEH99K26116
  11. बजाज पल्सर (लाल-काला रंग) – UP 53 BD 6135, चेचिस नंबर: MD2A11CJ6DCK88719, इंजन नंबर: DHZCDK81162
  12. यामहा स्कूटी (सफेद-काला रंग) – CG 12 AJ 5130, इंजन नंबर: 2NC1134466
  13. बजाज प्लेटिना (ब्लैक-रेड रंग) – CG 12 AJ 3907, चेचिस नंबर: MD2A6AV5KWD00587
  14. होंडा एक्टिवा (ब्लैक रंग) – AV 31 BJ 4110, इंजन नंबर: JC440632514
  15. होंडा लियो (ग्रे रंग) – CG 12 AV 7599, चेचिस नंबर: ME4JC717BJT002518, इंजन नंबर: JC71ET3003785
  16. होंडा CB HERO (ग्रे-ब्लैक रंग) – CG 11 AK 3828, चेचिस नंबर: ME4KC239DH8009801, इंजन नंबर: KC23EC8414458
  17. हीरो आई स्मार्ट (स्प्लेंडर I स्मार्ट) – CG 11 AJ 2123, चेचिस नंबर: MBLHA12ACGHE14412, इंजन नंबर: HA12EMGHE14951
  18. बजाज CT 100 (लाल रंग) – बिना नंबर

पुलिस कार्रवाई का विवरण:

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस. चौहान, प्रभारी साइबर सेल कोरबा श्री रविन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपका श्री प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सफल कार्रवाई की गई है।

प्रार्थियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए गहन जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उपरोक्त चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर
कोरबा पुलिस की अपील (मोटर साइकिल चोरी के संबंध में)

कोरबा पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि मोटर साइकिल चोरी जैसे अपराधों से बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतें:

1. मोटर साइकिल को हमेशा सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और यदि संभव हो तो सीसीटीवी कैमरे की निगरानी वाले स्थान का चयन करें।

2. दोपहिया वाहन को लॉक करना न भूलें। केवल हैंडल लॉक ही पर्याप्त नहीं होता, इसके साथ डिस्क ब्रेक लॉक या अतिरिक्त सुरक्षा चेन का भी उपयोग करें।

3. वाहन पर GPS ट्रैकर लगवाएं, ताकि चोरी होने की स्थिति में उसकी लोकेशन ट्रैक की जा सके।

4. यदि कोई अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दे या वाहन के आसपास संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

5. वाहन के सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें और खरीददारी के समय वाहन के नंबर व चेचिस नंबर की जांच अवश्य करें।

6. यदि आपका वाहन चोरी हो जाता है तो तुरंत अपने नजदीकी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

7. चोरी के वाहन खरीदने से बचें। सस्ते दामों में मिलने वाले बिना दस्तावेज के वाहनों से सावधान रहें, क्योंकि यह अपराध में आपकी संलिप्तता का कारण बन सकता है।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
कोरबा पुलिस आपके साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker