Uncategorized

KORBA:-ईद उल अजहा की नमाज अदा कर अमन-चैन की मांगी दुआ


ईद उल अजहा की नमाज अदा कर अमन-चैन की मांगी दुआ
0 कुर्बानी के जज्बे के साथ मनाया गया पर्व
कोरबा। शनिवार को अकीदत के साथ ईद उल अजहा (बकरीद) मनाई गई। सुबह लोगों ने मस्जिद और ईदगाहों में नमाज अता की। नमाज के बाद घरों में त्याग और बलिदान की भावना के साथ बकरों की कुर्बानी दी। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने बताया कि कुर्बानी अल्लाह को बहुत प्यारी है। इस अवसर पर गरीबों व जरूरतमंदों का ख्याल रखा जाता है। ईद की नमाज अता करने के बाद लोग कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहुमों को याद किया और दुआ मांगी।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धूमधाम से बकरीद त्यौहार मनाया गया। मस्जिदों में नमाज पढऩे के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम बंधुओं ने मुल्क की खुशहाली, तरक्की, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। कुर्बानी कबूल करने के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोग कब्रिस्तान में फातिहा भी पढऩे पहुंचे। यहां अपने मरहुमों के हक में दुआ मांगी गई।इस दौरान सभी से अमन और भाईचारा कायम रखने की अपील की गई। पर्व पर जरूरतमंदों का ख्याल रखा गया है। नमाज के बाद पैगंबर हजरत इब्राहिम और पैगंबर हजरत इस्माइल की असीम कुर्बानी को याद करते हुए बकरों की कुर्बानी दी गई। कुर्बानी पर्व बकरीद पैगंबर हजरत इब्राहिम व पैगंबर हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। कोरबा में स्थित इबादतगाहों पर ईद-उल-अजहा की नमाज तय वक्त में अदा की गई। मरकजी ईदगाह, दुरपा रोड में, जामा मस्जिद, पीएच रोड में, मदीना मस्जिद, रानी रोड में, मस्जिद गरीब नवाज, टी.पी. नगर, ईदगाह/मस्जिद आला हजरत, गेरवाघाट, मस्जिद गौसे आजम, मुड़ापार, नूरानी (कॉलियरी) मस्जिद, एसईसीएल, शाही नूरी मस्जिद, बुधवारी, खानकाह-ए चिश्तिया दादर, ईदगाह, ग्राम- रजगामार और मदरसा रूमगरा (दर्री) में तय समय पर नमाज अता की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

https://shikharkeshri.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-01-11-15-10-14-966-edit_com.miui_.gallery.jpg

Please consider supporting us by disabling your ad blocker