Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बिलासपुर रामगोपाल गर्ग (IPS) द्वारा आज जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई आज दिनांक 14.02.26 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा जिला जांजगीर चांपा के पुलिस अधिकारियों का समीक्षा बैठक पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में लिया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले की कानून- व्यवस्था की स्थिति का समग्र मूल्यांकन किया गया। विगत अवधि में दर्ज अपराधों, गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों, लंबित अपराधों…
मेला परिसर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे 1- अरुण उर्फ़ सागर बंजारे पिता छोटेलाल बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी खड़पड़ी पारा जांजगीर 2- रितेश राठौर पिता जीवन प्रसाद राठौर उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 21 खड़पड़ी पारा जांजगीर
थाना पामगढ़ पुलिस की अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही ⏩पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के कुशल मार्ग दर्शन में दिनांक 15.02.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना पामगढ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपीगण के कब्जे से 108 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 21600/₹ एवं परिवहन में उपयोग किए केटीएम ड्यूक मोटर सायकल को…
वर्ल्ड कप क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपियों के विरूद्व पुलिस की छापेमार कार्यवाही ⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना सायबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान, सायबर टीम प्र.आरक्षक मनोज तिग्गा, प्र.आर. राजकुमार चंद्रा आरक्षक माखन साहू एवं चौकी नैला स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
कोरबा।विधायक फूलसिंह राठिया ने रामपुर वासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि धर्म, आध्यात्म और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है, जो समता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। श्री राठिया ने कहा कि भगवान शिव की उपासना से जीवन में अज्ञानता का नाश होता है और ज्ञान, धैर्य तथा सहिष्णुता का विकास होता है। उन्होंने सभी से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, परिवार और समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। श्री राठिया ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दी और भगवान शिव की कृपा की…
अडानी पावर के जनसुनवाई पर भड़के ग्रामीण, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — पुराने वादे पूरे किए बिना नई जमीन नहीं देंगे…… कोरबा। अडानी कोरबा पावर प्लांट (पूर्व लैंको) के प्रस्तावित विस्तार को लेकर आसपास के गांवों में आक्रोश तेज हो गया है। ग्राम पताढ़ी सहित सरगबुंदिया, अमलीभांठा, पहंदा, धनाधनी, संडेल, बरीडीह, खोड़दल और दर्राभांठा के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और साफ चेतावनी दी कि जब तक पुराने वादे पूरे नहीं होंगे, तब तक नई जनसुनवाई या भूमि अधिग्रहण को सहमति नहीं दी जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2005-06 में प्लांट स्थापना…
कोरबा : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि व्रत पर्व के पावन बेला पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा है कि भारतीय व्रतों में महाशिवरात्रि व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है । भगवान शिव हर हमेशा भक्तों का मंगल करते हैं और ऐश्वर्य, संपत्ति, प्रगति, आदर्श, दीघार्यु, समृद्धि एवं प्रसिद्धि प्रदान करते हैं । भगवान शिव को मंगलकारी और कल्याणकारी माना गया है ।पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि भारत में आत्मिक उन्नति और मानसिक शांति के लिए व्रत…
KORBA:-युवाओं,किसानों और उद्योग के लिए नए अवसरों का बजट: सौरभ सिंह……केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर प्रेसवार्ता में विकासोन्मुख, रोजगार सृजन करने वाला और जनहितकारी बताते…..देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। कोरबा। केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विकास, उद्योग और जनकल्याण के मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई। वही प्रेस वार्ता को अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (कैबिनेट मंत्री दर्जा) सौरभ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट को विकासोन्मुख, रोजगार सृजन करने वाला और जनहितकारी बताते हुए कहा कि यह बजट…
सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में मातृ-पितृ पूजन दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न0 14 फरवरी को विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार के साथ किया माता-पिता का पूजनकोरबा। भारतीय संस्कृति में माता-पिता को सदैव सर्वोच्च स्थान प्राप्त रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 14 फरवरी को सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुषमा बारस्कर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ओम् तथा भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा अरुण उदय से पंचम तक के भैया-बहनों ने अपने अभिभावकों के साथ…
निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप हो निर्माण कार्य, गुणवत्ताहीनता पर होगी कड़ी कार्यवाही – महापौर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत पहुंची मानिकपुर डीपरापारा बस्ती, सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, बस्तीवासियों से की भेंट, समस्याओं पर चर्चा की, निराकरण के दिए निर्देश कोरबा 13 फरवरी 2026 -महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज मानिकपुर डीपरापारा बस्ती में निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी व अभियंताओं को कडे़ निर्देश देते हए कहा कि निर्माण कार्यो के निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप ही कार्य किए जाएं तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान अनिवार्य रूप से दिया जाए, अन्यथा कार्य की गुणवत्ता के प्रति उदासीनता…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.