KORBA:- जिला पंचायत अध्यक्ष की रेस में रेणुका राठिया नाम आगे….जनपद पंचायत कोरबा में अध्यक्ष पद के लिये मोनिका अरविन्द भगत की दावेदारी मजबूत

जिला पंचायत अध्यक्ष की रेस में रेणुका राठिया नाम आगे
0 जनपद पंचायत कोरबा में अध्यक्ष पद के लिये मोनिका अरविन्द भगत की दावेदारी मजबूत
कोरबा। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के समापन होने के बाद अब जिला और जनपद पंचायत में अध्यक्ष की तलाश होने लगी है। सदस्यों ने अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने जोड़ तोड़ की कवायद शुरू कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष की रेस में क्षेत्र क्रमांक 1 से विजई रेणुका राठिया का दावा मजबूत नजर आ रहा है। जिला पंचायत कोरबा के क्षेत्र क्रमांक 1 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी और पूर्व रामपुर विधायक श्याम लाल कंवर की पत्नी सरोज देवी (4615 वोट) और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की बहु निर्मला कंवर (11258वोट) को भाजपा की बागी प्रत्याशी रेणुका राठिया (12144 वोट) ने हराया है। उन्होंने यहां निकटतम प्रतिद्वंदी रही निर्मला कंवर को 886 वोटों से पराजित किया है। जिला पंचायत कोरबा में भाजपा समर्थित 5 सदस्य जीते हैं। भाजपा से जुड़े 5 सदस्य भी निर्दलीय जीतकर जिला पंचायत पहुंचे हैं। इसके अलावा एक क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और एक सीट पर पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा के पी एस ओ रहे कौशल नेटी जीते हैं। ऐसे में गोंगपा और कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की स्थिति में नहीं है। लिहाजा रेणुका राठिया का दावा मजबूत लग रहा है।
जनपद पंचायत कोरबा में भी अध्यक्ष पद के लिये मोनिका अरविन्द भगत की दावेदारी मजबूत बताया जा रहा है कि बड़ी सख्या में उन्हें सदस्यों का समर्थन है। ऐसे में वह भी जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने की तगड़ी उम्मीदवार नजर आ रही है।