KORBA:- विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत कोरबा का आशीष गांगुली को किया नियुक्त…
आशीष गांगुली को विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत कोरबा के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया द्वारा की गई है। आशीष गांगुली अब जनपद पंचायत कोरबा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और क्षेत्र के विकास में योगदान करेंगे।

विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत कोरबा का आशीष गांगुली को किया नियुक्त…
कोरबा। रामपुर विधानसभा के विधायक फूलसिंह राठिया ने विभिन्न विभागों में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नियुक्ति की सूची प्रेषित आशिष गांगूली जनपद पंचायत कोरबा, संतोष देवांगन जनपद पंचायत करतला,रफिक मेमन उर्जा, पंचराम राठिया वन,अहमद हुसैन कृषि,चनेश राम राठिया शिक्षा ताकि संबंधित विभाग की बैठकों व कार्य गतिविधियों पर उनकी तरफ से प्रतिनिधि उपस्थित हो सकें।युवा कांग्रेस नेता आशिष गांगूली को विधायक फूल सिंह राठिया ने जनपद पंचायत कोरबा में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।आशिष गांगूली जनपद पंचायत कोरबा के समस्त बैठकों में अधिकृत रूप से शामिल होकर विधायक का प्रतिनिधित्व करेंगे। आशिष गांगूली को विधायक प्रतिनिधि बनाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। आशिष गांगूली अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय और जुझारू जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं।
रामपुर विधानसभा एव जिला पंचायत समन्वयक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं जिससे उन्हें जनप्रतिनिधित्व का लंबा अनुभव भी है। आशिष गांगूली ने जिम्मेदारी के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त कर कहा है कि वे अपने दायित्व का बेहतर निर्वहन करेंगे।
आशीष गांगुली को विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत कोरबा के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया द्वारा की गई है। आशीष गांगुली अब जनपद पंचायत कोरबा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और क्षेत्र के विकास में योगदान करेंगे।
