
छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास – इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से दिए गए अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में एक बार फिर हमारा छत्तीसगढ़ राज्य विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो चला है, इसके पूर्व डॉ.रमन सिंह जब 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे, तो उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास हुआ, दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई तथा उन्होने छत्तीसगढ़ को देश के अन्य बडे़ प्रदेशों के समकक्ष लाकर खड़ा किया, अब पुनः उन बंद पड़ी योजनाओं को हमारी सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है, विकास के सभी क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहे हैं, नए-नए उद्योग, धंधों के कारण रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं तथा गांव, किसान, मजदूर, महिला, युवा सभी के हित में योजनाएं चलाई जा रही हैं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि हमारी सरकार केवल वायदा नहीं करती, बल्कि वायदों को समयसीमा पर पूरा भी करती है। उन्होने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है, तो विगत 02 वर्षो के दौरान लगभग 800 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत कराए गए हैं तथा सभी 67 वार्डो में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं।
विकास कार्यो के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं –
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि कोरबा के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है, हमं सबका सौभाग्य है कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से नगर निगम कोरबा को विकास कार्यो हेतु लगातार फंड प्राप्त हो रहा है तथा यहॉं से विकास कार्य के जो भी प्रस्ताव उनके समक्ष प्रस्तुत होते हैं, उनके द्वारा उन पर तत्काल स्वीकृति प्रदान की जा रही है, इसी के परिणाम स्वरूप नगर निगम क्षेत्र के वार्डो में लगातार नए-नए विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। उन्होने कहा कि कोरबा की जनता ने उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं मुझ पर अपना जो भरोसा व्यक्त किया है, उस भरोसे को कायम रखा जाएगा, यह मैं विश्वास दिलाती हूॅं।
इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं पूर्व सभापति व वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही एम.आई.सी.सदस्य अजयकुमार गोंड़ व ममता यादव, पंकज देवांगन, प्रताप सिंह कंवर, मुकुंद सिंह कंवर, राकेश वर्मा, भाजपा कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, स्वाती कश्यप, प्रीति चौहान, श्रीधर द्विवेदी, नरेन्द्र पाटनवार आकाश श्रीवास्तव, दीपक यादव, मनोज राजपूत, अनिल यादव, पुनीराम साहू, निगम के जोन कमिश्नर भूषण उरांव, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, उप अभियंता अंजुला अनंत, सुरेन्द्र राजवाडे़, गायत्री राठौर, मोनू आदिले, श्याम साहू, मीरा साहू, सत्यवती तिवारी, निर्मला चक्रधारी आदि के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

















