Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: रामेश्वर ठाकुर
भाजपा ने प्रदेश प्रभारियों की नई सूची जारी की, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। इसमें स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को सौंपी गई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। प्रमुख राज्यों के प्रभारी-सह प्रभारी इसके अलावा बिहार और कर्नाटक की जिम्मेदारी हरीश द्विवेदी, जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी डॉ. सतीश पूनिया तथा हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी श्रीकांत शर्मा को दी गई है। हिमाचल में दर्शाना सिंह…
पहाड़ी कोरवा परिवारों के आवास पूर्ण करने विशेष अभियान चलाने के निर्देश वीबी-जी राम जी के तहत हर गांव में हर हाथ को मिले काम श्रममूलक एवं जल संरक्षण कार्यों को दें प्राथमिकता कोरबा, 22 सितंबर 2026/ सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं विकसित भारत-जी राम जी के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण हितग्राहियों के…
KORßA:-मानिकपुर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के धरने में पहुंचे जयसिंह अग्रवाल• कहा—प्रभावितों के अधिकारों की लड़ाई में ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ेंगेकोरबा। मानिकपुर ओपन कास्ट परियोजना विस्तार को लेकर 25 सितंबर को प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई से पहले प्रभावित गांवों के ग्रामीण अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मानिकपुर परियोजना के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जनसुनवाई से पहले मुआवजा, रोजगार, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन सहित लंबित मामलों का निराकरण किया जाए।ग्रामीणों के धरने की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल वहां पहुंचे और प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके आंदोलन को नैतिक…
“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”• ADM एवं CE-CSEB दर्री से फोन पर की चर्चा, ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांगकोरबा। ग्राम लोतलोता स्थित राखड़ बांध को पुनः संचालित किए जाने की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। ग्रामीणों द्वारा बांध की जर्जर स्थिति, पूर्व में तटबंध टूटने से खेतों एवं आसपास के क्षेत्रों में राखड़ पहुंचने तथा अब पुनः पाइपलाइन बिछाकर राखड़ भंडारण की तैयारी किए जाने की जानकारी दिए जाने के बाद…
एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु बालकोनगर, 22 सिंतबर 2026। भारत जब 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने और वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब ऊर्जा क्षेत्र आर्थिक विकास और औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पारंपरिक बिजली उत्पादन से लेकर सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और बिजली पहुंचाने वाले नेटवर्क तक, देश का ऊर्जा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही डेटा सेंटर, डिजिटल सुविधाओं, उद्योगों और व्यवसायों के विस्तार से भरोसेमंद बिजली की मांग भी बढ़ रही है। बिजली का…
KORBA:-मेगा आयुर्वेद चिकित्सा षिविर का आयोजन सियान सदन में आजकोरबा 22 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद चिकित्सा परंपरा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन 23 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से सियान सदन घंटाघर कोरबा में किया गया है। इस शिविर में नागरिकों का आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से स्वास्थ्य परीक्षण, रोगों की पहचान एवं उपचार होगा। ,आयुष स्वास्थ्य षिविर में सियान सदन घंटाघर कोरबा में पुराना बुखार, टाइफाइड, सर्दी, गठिया बात, जोड़ो का दर्द, ,पेट की समस्याओं, त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर मधुमेह, थायराइड, मूत्र…
KORBA:-पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण206 दिव्यांगजनों का हुआ परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया की गईकोरबा, 22 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, उनकी दिव्यांगता का मूल्यांकन एवं परीक्षण करने तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत पाली अंतर्गत नगर पंचायत पाली के मंगल भवन में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, जनपद पंचायत पाली की…
जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 कोकोरबा 22 सितंबर 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों – एच.एस.कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स, निहारिका, कोरबा, द रॉयल हंटर, बाल्को, कोरबा, संजय इंडस्ट्रीज, रजगामार, कोरबा, ए.सी.एम.ई. एजुकेशन सॉल्यूशन, प्राईवेट लिमिटेड, आईसेक्ट, कोसाबाड़ी, कोरबा, जिफ्सा, टी.पी.नगर, कोरबा, श्रमिन, टैंलेंट प्राईवेट लिमिटेड, रैंड स्टील प्राईवेट लिमिटेड, चेन्नई द्वारा विभिन्न्ा पदों पर भर्ती की जाएगी।रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – साईट इंजीनियर, सेल्स एक्जक्यूटिव, आई.टी.ऑफिसर, सिविल इंजीनियर, ऑटोकैड…
KORBA:-दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने जनपद पंचायत कटघोरा में षिविर आजकोरबा, 22 सितंबर 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए जनपद पंचायतवार विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा पात्रतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की जाएगी।इसी क्रम में जनपद पंचायत कटघोरा में 23 सितंबर, जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में 24 सितंबर तथा जनपद पंचायत…
KORBA:-गुण्डाधूर सम्मान एवं महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान हेतु अनुशंसाएं आमंत्रितकोरबा 22 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 01 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सर्वोत्तम खिलड़ियों को दिये जाने वाले गुण्डाधूर सम्मान एवं राज्य के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिये जाने वाले महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान वर्ष 2026-27 हेतु 30 सितम्बर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में अनुशंसाएं आमंत्रित की गई है। गुण्डाधूर सम्मान एक खिलाड़ी या एक दल तथा महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान प्रतिवर्ष एक खिलाड़ी को दिया जाता है। प्रत्येक अलंकरण में राशि रूपये एक लाख नगद, अलंकरण फलक, प्रशस्ति पत्र से…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.