
अप0क्र0 111/2026 छ0ग0 जुआ प्रति0 अधि0 की धारा 03
“सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही जारी ।
थाना करतला के बडमार जंगल में जुआ खेलते 6 जुआडी गिरफ्तार
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कतरला पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर करतला के ग्राम बडमार जंगल में जुए के फड पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें 6 जुआडियों को दबोचा गया। नगदी रकम 5350 रूपये, 52 पत्ती तास, तिरपाल, 6 मोबाईल फोन, 10 मोटर सायकल जप्त कर कार्यवाही की गई है।
जुआडियों का नाम पता –
- कृष्णाराय पिता स्व0 कैलाश चंद राय उम्र 35 वर्ष, पता ग्राम करतला,
- सर्वजीत राय पिता रेवा शंकरराय उम्र 43 वर्ष, पता ग्राम करतला,
03. विजय शर्मा पिता श्रीकायस्त वर्मा उम्र 48 वर्ष, पता ग्राम करतला, - संतोष गबेल पिता श्री घनश्याम लाल गबेल उम्र 48 वर्ष, पता ग्राम करतला,
- बसंत खूंटे पिता स्व. श्री रामानंद खूंटे उम्र 32 वर्ष, पता ग्राम करतला,
- कृष्णा दास पिता श्री मुंशीदास उम्र 50 वर्ष, पता ग्राम करतला,



