आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई इमली के पेड़ पर बैठे 6 साइबेरियन प्रवासी पक्षियों की मौत, वन विभाग की टीम मौके पर
कोरबा l कोरबा जिलान्तर्गत करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से छह साइबेरियन पक्षियों की मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे ग्राम में दहशत का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों ने ग्राम में स्थापित तड़ित चालकों (लाइटनिंग अरेस्टर) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनकी तत्काल तकनीकी जांच कराने मांग की है।
जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 3:45 बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई और इसी दौरान दशहरा चौक के समीप स्थित एक विशाल इमली के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। उस समय पेड़ पर बड़ी संख्या में पक्षी बैठे हुए थे। बिजली की चपेट में आने से छह साइबेरियन पक्षियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृत पक्षियों को देखकर लोगों में चिंता और दुख का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि घटना के समय पेड़ के नीचे लोग मौजूद होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ग्राम में पहले से स्थापित तड़ित चालकों की प्रभावशीलता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आकाशीय बिजली से जन-धन, पशुधन और पक्षियों की सुरक्षा के उद्देश्य से ग्राम में तड़ित चालक लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद बिजली सीधे पेड़ पर गिर गई, जिससे छह पक्षियों की जान चली गई। उनका कहना है कि यह जांच का विषय है कि लगाए गए उपकरण पूरी तरह कार्यशील हैं या नहीं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, संबंधित विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों से गांव में स्थापित सभी तड़ित चालकों का तत्काल तकनीकी परीक्षण कराने मांग की है। उनका कहना है कि यदि कोई उपकरण खराब या निष्क्रिय पाया जाता है, तो उसे तुरंत बदलकर आधुनिक और अधिक क्षमता वाले तड़ित चालक लगाए जाएं। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि दशहरा चौक, स्कूल पारा तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त लाइटनिंग अरेस्टर स्थापित किए जाएं, ताकि मानसून के दौरान आकाशीय बिजली से लोगों, मवेशियों और पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान इस क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। ऐसे में विशेषज्ञों की टीम से पूरे क्षेत्र का सर्वे कराकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाना आवश्यक है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई इमली के पेड़ पर बैठे 6 साइबेरियन प्रवासी पक्षियों की मौत, वन विभाग की टीम मौके पर
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


