KORBA:700 घन मीटर अवैध रेत जप्त,9 वाहन-मशीनों की भी जप्ती……

9 वाहनों को जप्त किया गया जिसमें दो ट्रक, चार हाईवा, एक जेसीबी, एक चैन माउंट मशीन व एक टिप्पर शामिल है।


कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश व उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खनिज जाँच अमला द्वारा अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण कर्ताओं के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है।
संलिप्त कुल 9 वाहनों को जप्त किया गया जिसमें दो ट्रक, चार हाईवा, एक जेसीबी, एक चैन माउंट मशीन व एक टिप्पर शामिल है।
साथ ही दो स्थानों में अवैध रेत भंडारण के मामले में 700 घन मीटर रेत जप्त कर खनिज नियमानुसार कार्यवाही प्रचलन में है।
अवैध मिट्टी, रेत एवं कोयला खनन/परिवहन मामले खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की गई है।
उप संचालक खनिज प्रशासन ने बताया कि अवैध खनन/परिवहन/भण्डारण पर कार्रवाई जारी रहेगी।
कलेक्टर के निर्देश में उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खनिज जाँच अमला द्वारा अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण कर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही में कुल नौ वाहनों को जप्त किया गया है। जप्त वाहनों में दो ट्रक, चार हाइवा, एक जेसीबी, एक चैन माउंट मशीन और एक टिप्पर शामिल हैं।
इसके अलावा, दो स्थानों पर अवैध रेत भंडारण के मामले में 700 घन मीटर रेत जप्त कर खनिज नियमानुसार कार्यवाही प्रचलन में है। यह कार्यवाही मिट्टी, रेत और कोयला खनिज में की गई है ।
