IAS प्रतीक जैन ने संभाला कोरबा जिला पंचायत CEO का पदभार,

कोरबा । कोरबा जिला पंचायत में प्रशासनिक फेरबदल के बाद IAS अधिकारी प्रतीक जैन ने नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
पदभार संभालते ही उन्होंने जिला पंचायत से संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी है। श्री जैन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मनरेगा, 15वें वित्त, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं की प्रगति और लंबित कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे और समय-सीमा में कार्य पूर्ण किए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर देने की बात भी उन्होंने कही।
पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



