
कोरबा – नई दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन की छत्तीसगढ़ से संबंधित एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुआ । बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़ एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शामिल हुए ।
बैठक में छत्तीसगढ़ में पार्टी के संगठनात्मक बूथ स्तर पर आगामी राजनीतिक रणनीतियों की समीक्षा की गई । बैठक पश्चात प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रेस को संबोधित किया ।



