सार्वजनिक जगह पर लोहे का कत्ता लहराने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- बिर्रा पुलिस की सक्रियता से, मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई, एक नग लोहे का धारदार कत्ता जप्त
- नाम आरोपी जवादस वैष्णव उम्र 21 वर्ष सा. संजय नगर बिर्रा थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चांपा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 02/08/2026 को थाना बिर्रा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम बिर्रा संजय नगर देवरानी मोड के पास जवादास वैष्णव नाम का आदमी अपने पास लोहे का कत्ता लेकर रोड में आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है। जो अपराध करने के नियत से लेकर घुम रहा है। कि सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा जिसके विरुद्ध अपराध धारा सदर 25, 27 आर्म्स एक्ट करना पाये जाने से थाना बिर्रा के अपराध क्रमांक 100/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना बिर्रा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा श्री राजीव श्रीवास्तव सहायक उप निरीक्षक तीजराम जांगड़े, आरक्षक दीपक तिवारी, सुशील पटेल थाना बिर्रा स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



