
कोरबा। कोरबा के वासन चाल निवासी श्री सत्येंद्र वासन का सोमवार, 3 अगस्त 2026 को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज हैदराबाद में जारी था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
सत्येंद्र वासन के निधन की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है। उनके निधन से वासन परिवार ने एक सदस्य को खो दिया है।
लगभग 68 वर्षीय सत्येंद्र वासन कोरबा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सहित पार्टी के तमाम पदों पर रहकर निष्ठा के साथ पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे थे। समाज सेवा के क्षेत्र में भी सत्येंद्र वासन जाने माने चेहरा थे। शांत, सहज, सरल, मृदुभाषी और मिलनसार सत्येंद्र वासन के निधन की खबर आम होते ही परिजनों, रिश्तेदारो, मित्र, समाज शुभचिंतकों, कांग्रेसियों सहित अंचल में में शोक की लहर दौड़ गई है।
वे अपने पीछे भाई अनिल वासन, भाई गुलशन वासन, पुत्र सिद्धार्थ (गोलू) वासन सहित भतीजे वरुण, अपूर्व, गगन वासन सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
ॐ शांति।


