10 माह बाद भी नहीं हुई रलिया पंचायत सचिव मामले की जांच, जांच समिति पर उठे सवाल


कोरबा दिनांक 13/10/2025
उप सरपंच ग्राम पंचायत रलिया जनपद पंचायत कटघोरा जिला कोरबा छ.ग. द्वारा ग्राम पंचायत रलिया के सचिव द्वारा मनमानी व घोर लापरवाही किये जाने के संबंध में शिकायत की गई है। उक्त शिकायत की जांच हेतु निम्नानुसार जांच समिति गठित किया जाता है।
कोरबा।कोरबा दिनांक 13/10/2025 उप सरपंच ग्राम पंचायत रलिया जनपद पंचायत कटघोरा जिला कोरबा छ.ग. द्वारा ग्राम पंचायत रलिया के सचिव द्वारा मनमानी व घोर लापरवाही किये जाने के संबंध में शिकायत की गई है। उक्त शिकायत की जांच हेतु निम्नानुसार जांच समिति में कार्यपालन अभियंता ए.के. जोगी, लेखाधिकारी सुबीर भट्टाचार्य, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती अमिता साहू तथा जिला समन्वयक सिद्धार्थ अरसाटी को शामिल किया गया है।
आदेश के अनुसार जांच समिति को सात दिनों के भीतर शिकायत की जांच कर संयुक्त प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। लेकिन लगभग 10 माह बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है।
इस देरी से शिकायतकर्ता एवं ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि समय-सीमा निर्धारित होने के बावजूद जांच लंबित रहने से शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब हो रहा है। मामले में अब जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शीघ्र जांच पूरी कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा रही है।
यदि जिला पंचायत की ओर से अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है, तो संबंधित अधिकारी से इस संबंध में जवाब भी अपेक्षित है।



