
17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक महारूद्राभिषेक
जजमान बनने कराएं नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन
- तृतीय सावन सोमवार को प्रात: 11.30 बजे से होगा आरंभ
- नम: आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा दिव्य आयोजन
कोरबा l कोरबा अंचल के आस्था स्थल माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में पहली बार सावन सोमवार को दिव्य और भव्य आयोजन नम: आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। नम: आयोजन समिति द्वारा सावन मास के तृतीय सोमवार 17 अगस्त को 121 पार्थिव शिवलिंग का महारूद्राभिषेक होगा, प्रात: 11.30 बजे महारूद्राभिषेक प्रारंभ होगा।
आयोजन समिति ने कोरबा सहित प्रदेश के शिवभक्तों से सादर आग्रह करते हुए जजमान बनने और महारूद्राभिषेक करने का पुण्य लाभ प्राप्ति के लिए आज ही से नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन मोबाईल नम्बर 96858-78029 एवं 70670-79006 में करें और 121 पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक करने का पुण्य प्राप्त करें।



