
कोरबा/जांजगीर-चांपा। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और बाहरी व्यक्तियों पर निगरानी के लिए *कोरबा और जांजगीर-चांपा पुलिस ने समन्वय कर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
कोरबा जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय IPS के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *यूलैंडन यॉर्क* और नगर पुलिस अधीक्षक *योगिता बाली खापर्डे* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में 5 टीमों के 50 पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की।
अभियान के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया, रेलवे स्टेशन के आसपास तथा ग्राम बनारी, पुटपुरा, तिलई और धनवा* में किराए के मकानों में रह रहे दूसरे राज्यों से आए लगभग 150 मजदूरों के दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के मजदूर शामिल थे।
चेकिंग में 130 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए कंट्रोल रूम लाया गया। सभी से अलग-अलग पूछताछ कर पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। भविष्य में अपराध नियंत्रण और पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनका *फिंगरप्रिंट* भी लिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जांजगीर-चांपा पुलिस के साथ समन्वय कर इस प्रकार के अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों में भी चलाए जा रहे हैं, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लग सके।
आमजन से अपील की गई है कि अपने आसपास रहने वाले बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों की जानकारी नजदीकी थाने को अवश्य दें और पुलिस का सहयोग करें।



