
जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे में 3 मंदिरों में 16.60 लाख की चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद
जांजगीर-चांपा। जिले में 3 बड़े मंदिरों में हुई चोरी का जांजगीर-चांपा साइबर सेल और नवागढ़-बम्हनीडीह पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। आरोपियों से 16 लाख 60 हजार रुपये का चोरी गया सोना-चांदी का सामान शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण: दिनांक *01-02 अगस्त 2026* की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने 3 मंदिरों को निशाना बनाया था।
1. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र – रामजानकी मंदिर से 2 चांदी के छत्र
2. नवागढ़ थाना क्षेत्र ग्राम महत – चंडी दाई मंदिर से 9 माताओं के चांदी के मुकुट, सोने के आभूषण और दान पेटी
3. नवागढ़ थाना क्षेत्र ग्राम जगमहंत – बद्री विशाल मंदिर से 1 चांदी का छत्र
तीनों मामलों में थाना नवागढ़ में 2 और थाना बम्हनीडीह में 1 अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस की कार्रवाई:
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक *विजय कुमार पांडेय IPS* स्वयं मौके पर पहुंचे और साइबर टीम व थाना प्रभारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेंडन यॉर्क के मार्गदर्शन में टीम ने घटना स्थल से आने-जाने वाले रास्तों के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध मोटर साइकिल पर सवार 4 लोग दिखाई दिए। साइबर तकनीक और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दबिश दी गई।
एसडीओपी लोकेश बंसल और सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि कर्ज में डूबे होने के कारण उन्होंने एक दिन पहले ही चोरी की योजना बनाई थी।
गिरफ्तार आरोपी:
1. *प्रशांत पटेल* पिता अशोक पटेल, उम्र 23 साल, निवासी घुटिया, थाना पामगढ़
2. प्रभात पटेल पिता अशोक पटेल, उम्र 18 साल 2 माह, निवासी घुटिया, थाना पामगढ़
3. परमानंद पटेल पिता बंशी लाल पटेल, उम्र 25 साल, निवासी घुटिया, थाना पामगढ़
_एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है_
आरोपियों की निशानदेही पर प्रशांत पटेल के घर के पीछे गड्ढे में छिपाया गया संपूर्ण चोरी का माल बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक कटर और मोटर साइकिल भी जब्त की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक मणिकांत पांडेय, थाना प्रभारी बम्हनीडीह उप निरीक्षक दिलीप सिंह सहित उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।



