
KORßA:-पत्रकार धीरज दुबे के पिता प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य स्व. सत्यनारायण दुबे की आत्मशांति के लिए 09 अगस्त को चंदनपान और श्रद्धांजलि सभा
कोरबा। कोरबा द्विज परिवार के वरिष्ठ सदस्य, लब्धप्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य, रत्न विशेषज्ञ एवं समाजसेवी स्व. सत्यनारायण दुबे का 29 जुलाई 2026 को 61 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से समाज और परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। पुत्र धीरज दुबे कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व उपसचिव एवं IBC 24 MP/CG के कोरबा ब्यूरो हेड धीरज दुबे के पिता थे।
स्व. सत्यनारायण दुबे की आत्मशांति के लिए परिजनों द्वारा 9 अगस्त, रविवार, सावन कृष्ण पक्ष एकादशी विक्रम संवत 2083 को चंदनपान, श्रद्धांजलि सभा, द्वादशाह और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का विवरण:
स्थान: निज निवास, सिंचाई कॉलोनी, शिव मंदिर के पास, झंडा ग्राउंड, रामपुर कोरबा
समय: दोपहर 1.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक
स्व. सत्यनारायण दुबे के ज्येष्ठ पुत्र एवं IBC 24 के ब्यूरो हेड धीरज दुबे और अनुज सत्येंद्र दुबे ने सभी परिवारजनों, स्वजनों, शुभचिंतकों एवं पत्रकार जगत से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि देने का सादर आग्रह किया है।
परिजनों ने कहा कि हम सभी अनंत ब्रह्म और ब्रह्मांड के संचालक ईश्वर से प्रार्थना करें कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर मोक्ष प्रदान करें।
विनीत: सत्येन्द्र दुबे (अनुज), धीरज दुबे (पुत्र)
मो.: 7225023333



