
महिला सुरक्षा के लिए कोरबा में “पिंक पेट्रोलिंग” का शुभारंभ, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
कोरबा। महिला सुरक्षा एवं महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा 27 अगस्त 2026 को “पिंक पेट्रोलिंग” का शुभारंभ किया गया।
आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए कोरबा पुलिस ने महिला सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की है। पिंक पेट्रोलिंग के माध्यम से शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करना है। पिंक पेट्रोलिंग के जरिए महिला संबंधी शिकायतों एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
कोरबा पुलिस की इस पहल को महिला सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या महिला सुरक्षा से संबंधित समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा









