छत्तीसगढ़ में फिर प्रशासनिक फेरबदल, 6 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले
रायपुर, 28 अगस्त 2026 –
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में 27 अगस्त को आदेश जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया गया है।
किसे क्या मिली जिम्मेदारी –
1. देव नारायण कश्यप – आयुक्त, नगर निगम अंबिकापुर से उप सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय।
2. चित्रकांत चाली ठाकुर – अपर कलेक्टर, कोंडागांव से CEO, जिला पंचायत नारायणपुर।
3. दीप्ति गौते – अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा से परीक्षा नियंत्रक, CGPSC, नवा रायपुर।
4. गुड्डू लाल जगत – अपर कलेक्टर, बेमेतरा से उप सचिव, श्रम विभाग, मंत्रालय।
5. विनय कुमार अग्रवाल – CEO, जिला पंचायत नारायणपुर से आयुक्त, नगर निगम अंबिकापुर।
6. डॉ. ऋतु वर्मा – उप सचिव, GAD को CGPSC परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।









