

शराब प्रकरण में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित
जांजगीर-चांपा। थाना चांपा में आबकारी एक्ट के प्रकरण क्रमांक 478/26 की कार्रवाई के दौरान घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने आरक्षक क्रमांक 836 ईश्वरी राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में आरक्षक ईश्वरी राठौर को रक्षित केंद्र जांजगीर से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
आदेश की प्रतिलिपि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चांपा, रक्षित निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।









