KORßA:-सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन
कोरबा, 17 सितंबर 2026/
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कलेक्टोरेट परिसर सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में दीप प्रज्वलित कर परिसर को रोशन किया गया।
कलेक्टोरेट भवन में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलेक्टोरेट भवन एवं परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष भी दीप प्रज्वलित किए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक कलेक्टर विषाल जायसवाल एवं ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जिला पंचायत भवन, नगर पालिक निगम कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों एवं भवनों में भी दीप प्रज्वलित किए गए। जिले के जनपद मुख्यालयों में जनपद पंचायत कार्यालयों तथा अन्य विकासखंड स्तरीय शासकीय कार्यालयों छात्रावासों में भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित कर सेवा संकल्प अभियान के प्रति सहभागिता प्रदर्शित की गई। जिले में स्व-सहायता समूहों, स्काउट गाइड सहित अन्य संस्थाओं तथा बांगो डेम में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप प्रज्वलित किया गया।









