रायपुर:-लोक निर्माण विभाग में बड़ा बदलाव: 1 अक्टूबर से GePNIC पोर्टल पर होगी ई-टेंडरिंग
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। विभाग की सभी निविदाएं अब नए सरकारी पोर्टल GePNIC पर शिफ्ट की जा रही हैं।
विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से विभाग की सभी नई निविदाओं का सृजन और प्रकाशन Government e-Procurement-NIC (GePNIC) के माध्यम से किया जाएगा। निविदा जारी करने से लेकर उसके मूल्यांकन और आगे की संपूर्ण ऑनलाइन प्रक्रिया इसी पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।
नई व्यवस्था सुचारू रूप से लागू करने के लिए विभाग ने सभी पंजीकृत ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को जरूरी तकनीकी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि टेंडर प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।









