KORBA:–पसान: जमीन के बंटवारे पर खूनी विवाद, भतीजे ने टांगिया से वार कर 85 वर्षीय चाचा को उतारा मौत के घाट
कोरबा-पसान। जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में संपत्ति को लेकर चले आ रहे विवाद में बुजुर्ग चाचा की हत्या भतीजे ने कर दी। सिर पर धारदार हथियार से वार करने के कारण गंभीर चोटिल चाचा की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक बबन राम यादव, उम्र लगभग 85 वर्ष सीपतपारा, पिपरिया का निवासी था। आज अलसुबह करीब 5:30 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर मृतक और उसके भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव 23 वर्ष पिता राम प्रसाद यादव के बीच विवाद हुआ।
विवाद के दौरान आरोपी ने टांगिया से बबन राम यादव के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई, जिसके बाद पसान थाना में सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। हत्या के पीछे संपत्ति विवाद को प्राथमिक कारण बताया रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि होना शेष है।









