KORBA:-सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार
मोबाइल फोन और 15 दोपहिया वाहन सहित कुल 11 लाख 56 हजार की संपत्ति जप्त
*कोरबा।* थाना बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने सिंघाली जंगल में जुए के फड़ पर दबिश देकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से नगद, मोबाइल फोन और 15 दोपहिया वाहन सहित कुल 11 लाख 56 हजार 500 रुपये की संपत्ति जप्त की है।
*जप्त सामग्री का विवरण:*
– *नगद राशि:* 74,500 रुपये
– *मोबाइल:* 14 एंड्रॉइड और 01 की-पैड फोन, कीमत करीब 2,82,000 रुपये
– *वाहन:* बुलेट और स्कूटी सहित 15 मोटरसाइकिल, कीमत करीब 8,00,000 रुपये
– *कुल जप्ती:* 11,56,500 रुपये
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. शिवमोहन सिंग (50) – शांतिनगर, बालकोनगर
2. अमित कुमार श्रीवास्तव (48) – कैलाशनगर, बालकोनगर
3. सफिक खान (25) – चिमनी भट्टा, मानिकपुर
4. संजू कुमार साहू (27) – धोबी मोहल्ला, बांकीमोंगरा
5. ईश्वरी साहू (37) – कुदरीपारा, बांकीमोंगरा
6. विजय कुमार (52) – शांतिनगर, बांकीमोंगरा
7. हेमंत बहादुर कार्की (50) – सुराकछार, बांकीमोंगरा
8. सुमीत यादव (28) – गेवरा बस्ती, कुसमुंडा
9. अभिमन्यु सिंग (35) – तुलसीनगर, कोतवाली
10. सुरेंद्र चौहान (39) – भदरापारा, बालकोनगर
11. राजू नाहक (33) – शांतिनगर, बांकीमोंगरा
सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।









